Wednesday, October 21st, 2026

मुथूट फाइनेंस से 32 किलो सोना लूटकांड का वांटेड पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार बरामद

मुजफ्फरपुर 
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर चौक स्थित मुथूट फाइनेंस कार्यालय से 32 किलो सोना लूटकांड में वांटेड जीतन कुमार उर्फ जितेंद्र यादव को कांटी पुलिस ने शुक्रवार को सदातपुर से दबोचा है। वह दामोदरपुर स्थित पठान टोली का रहनेवाला है। उसके पास से एक कट्टा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्जकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुथूट फाइनेंस लूटकांड में रिमांड करने को लेकर सदर थानेदार का निर्देश दिया गया है।

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जीतन कुमार कांटी में मौजूद है। दामोदरपुर-नरसंडा रोड में बाइक से जा रहा है। कांटी थानेदार कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। सदातपुर मोड़ से उसे दबोच लिया गया। छानबीन में पता लगा कि लूटकांड के समय गिरोह के गुर्गों के साथ मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में मौजूद था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। हालांकि, उसके पास से कैश या लूटा गया सोना बरामद नहीं हो सका है।

 

#मुथूट फाइनेंस

Source : Agency

पाठको की राय